UPSC परीक्षा में इशिता किशोर टॉप, बिहार की गरिमा लोहिया सेकेंड

पटना : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने UPSC सीएसई 2022 टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं। इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है।
इसमें सेकेंड स्थान पर आने वाली बिहार के बक्सर की रहने वाली गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है। वहीं, टॉपर इशिता किशोर उत्तर प्रदेश के नोएडा की हैं। वह बिहार की मधुबनी पेंटिंग की दीवानी है। इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। हालांकि, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तरफ ले आया।
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं।
सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *