खूंटी में19 से 26 मार्च तक ईस्ट जोन जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का होगा आयोजन

खूंटी: हॉकी का दूसरा गढ़ कहे जाने वाला खूंटी में आगामी 19 से 26 मार्च तक एक साथ महिला एवं पुरुष दोनो वर्ग का ईस्ट जोन राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह झारखंड में पहला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा जब एक साथ दो दो मैदान में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग का राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। ईस्ट जोन राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड,बिहार,ओडिसा,पश्चिम बंगाल, असम,मणिपुर, मिज़ोरम,त्रिपुरा,और अरुणाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीम भाग लेगी । इस प्रतियोगिता 9 टीमों में 400 से अधिक महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी एवं ऑफिशियल भाग लेंगे।
हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह कल दिल्ली से लौटने के बाद आज हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों को इस प्रतियोगिता की सूचना देते हुए आयोजन की तैयारी के लिए निर्देश दिया ।साथ ही वे एक-दो दिन के अंदर खुद खूंटी पहुंचकर खेल स्थल,आवासन ,भोजनस्थल से लेकर आयोजन के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कर आगे का कार्य योजना तय करेंगे।
हॉकी इंडिया ने ग्रास रूट से हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष से पहली बार जूनियर एवम सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप को हॉकी खिलाड़ियों चार जोन में विभाजित किया है चारों जोन में पड़ने वाले राज्यों का आपस में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे टीमों से बेस्ट खिलाड़ियों को चयनित कर एक टीम बनाई जाएगी।यह चयनित टीम इंटर जोन प्रतियोगिता में भाग लेगी। इंटर जोन प्रतियोगिता में सभी जॉन से 1=1 टीम के अलावे साई से 02 टीम तथा देश के विभिन्न हॉकी अकादमी से चयनित 02टीम सहित देश के कुल आठ टीम भाग लेगी।*

पूर्व में झारखंड में कोई भी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं राजधानी रांची में हुआ करती थी परंतु हॉकी झारखंड का नेतृत्व भोलानाथ सिंह के हाथों में आने के बाद वे सर्वप्रथम राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हॉकी के गढ़ सिमडेगा, खूंटी जैसे जिला में शुरुआत करने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन वे ज्यादातर हॉकी के खिलाड़ी जिस इलाके से आते है ।उसी इलाके में कराने की योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं 2021 में झारखंड के सिमडेगा जिला में सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था और अब हॉकी के दूसरे गढ़ खूंटी में इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आसपास के नन्हे खिलाड़ी राष्ट्रीय मैचों को देखकर खेल की बारीकी के साथ साथ प्रोत्साहित भी होंगे। साथ ही झारखड़ टीम से खेल रहे खिलाड़ियों को अपने माता-पिता ,अपने गांव के लोगों, बचपन से जिन लोगों के साथ पले बढ़े है उनके सामने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मैच में अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *