प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा

रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने की।जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, आरती सिंह उपस्थित हुए।


बैठक में प्रदेश में महिला सुरक्षा पर मोर्चा द्वारा आंदोलन की रणनीति बनी। साथ ही पहले हुए आंदोलन की समीक्षा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री ने सभी विषयों पर चर्चा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का सिलसिला काम नहीं हो रहा है। भाजपा महिला मोर्चा लगातार महिलाओं की आवाज बनकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि आदर्श आंगनबाड़ी अभियान जो कुपोषण को दूर करने का काम करता है। उसकी निगरानी करने के साथ साथ बच्चों और महिलाओं कैसे लाभ पहुंचाया जाय,इसपर बैठक में चर्चा हुई। इस तरह के कई कार्यक्रम प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश संगठन मंत्री ने भी हम लोगों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस बैठक में प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता,सीमा सिंह,लक्ष्मी कुमारी सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *