जब हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री ही टेंडर मैनेज करे तो आम जनता का क्या होगा : संजय सेठ

रांची: भाजपा सांसद संजय सेठ ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर हेमंत सोरेन सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार को थोड़ी सी भी शर्म नहीं है। बार बार हाईकोर्ट के द्वारा टिपण्णी के बावजूद अपने कार्यों में सुधार लाने की जरूरत नहीं समझती है।


उन्होंने कहा कि मंत्री टेंडर मैनेज करे और हाईकोर्ट टिपण्णी करे,उसके बाद भी आप कहो की हम यात्रा निकाल रहे हैं। कौन सी यात्रा है भाई। राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। कौन टेंडर मैनेज करता है। लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। अगर लोकतंत्र में लोकलाज को धत्ता बता दो तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जायेगा।
हाईकोर्ट के आदेश को भी सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। सिर्फ चुनावी मोड में रहती है। जब चुनाव हो तब यात्रा करो,रायपुर जाओ,पिकनिक मनाओ। लेकिन जनता की समस्याओं से अनिभिज्ञ रहना जायज नहीं है। बिजली की समस्या से राज्य की जनता आंदोलित रही और सरकार तीन महीने बाद जगी। जनता ने आपको जनदेश दिया है तो उसकी समस्याओं को समाधान के प्रति जवाबदेही होना चाहिए।
सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने गौ की तस्करी को तुष्टिकरण के तहत रोक दिया है। सीएम का यह बयान निंदनीय है। इससे गौ तस्कर उसकी हत्या को बढ़ावा मिलेगा। गौ तस्करों का मनोबल बढ़ेगा। इसका मैं निंदा करता हूं और लोकसभा में इस सवाल को उठाऊंगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र में कुल 216किमी सड़क निर्माण की केंद्र ने झारखंड को सौगात दिया है। 240 करोड़ रुपए की योजना ग्रामीण विकास विभाग से होना है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में स्वीकृत हुआ है। इसमें सभी बड़ी सड़कें है। साथ ही 16 करोड़ रुपए मरम्मती के लिए पास हुआ है। तीन सौ करोड़ रुपए झारखंड सरकार को सड़क मरम्मती के लिए दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के कचहरी चौक से सर्जन चौक तक ठेला नहीं लगाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दिया है,इसकी मैं निंदा करता हूं।
पीएम लाइट हाउस प्रॉजेक्ट पर राज्य सरकार साजिश कर रही है। यह मध्यमवर्गीय परिवार को आवास मिलता है। इसमें बालू की किल्लत हो गई। इसमें राज्य सरकार कोई बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहिए। यह गंभीर चर्चा है।
इसके अलावा सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैंने लोकसभा क्षेत्र में सात समाधान केंद्र बनाया है। इन केंद्रों में सुबह से ही जानता का आवेदन जमा होने लगता है। उन आवेदनों का तय समय पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *