कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के सिवाय दूसरा और कोई स्वीकार्य नहीं: दुबे

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधि आलोक कुमार दूबे ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के सिवाय दूसरा और कोई स्वीकार्य नहीं है, पीसीसी के नवनिर्वाचित डेलीगेट्स की बैठक में भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के नेतृत्व में सभी 320 पीसीसी प्रतिनिधि, विधायक,सांसद एवं मंत्रियों ने झारखण्ड के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद संभालने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा कि पाखंडी भाजपा सरकार की चुनौतियों का मुकाबला सिर्फ राहुल गांधी के नेतृत्व में संभव है,देश और झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता  पूरी तरह से राहुल गांधी के नेतृत्व में खड़े हैं। उन्होंने कहा देश के लाखों कार्यकर्ताओं की मनोभावनाओं का राहुल गांधी सम्मान करेंगे।
प्रदेश प्रतिनिधि लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार जनसैलाब राहुल गांधी के साथ चल रहा है उसमें संकेत स्पष्ट है कि देश राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़े राजनीतिक बदलाव के मूड में है‌। झारखण्ड कांग्रेस राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने की मांग करती है।
इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश डेलीगेट आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने झारखंड के पीआरओ श्री प्रकाश जोशी एवं एपीआरओ जितेंद्र कसाना व भावेश चौधरी को झारखंड कांग्रेस जनों की ओर से मेंबरशिप एवं सफलतापूर्वक संगठन के चुनाव कराने पर धन्यवाद एवं आभार प्रस्ताव लाया एवं सर्वसम्मति से हाथ उठाकर प्रतिनिधियों ने धन्यवाद दिया।नेताद्वय ने झारखंड की संस्कृति का प्रतीक अंग वस्त्र एवं न्याय का प्रतीक कलम भेंट कर सम्मानित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगभग 9 महीने से पीआरओ प्रकाश जोशी एवं एपीआरओ जितेंद्र कसाना तथा भावेश चौधरी अपना घर द्वार सबकुछ छोड़कर झारखण्ड में पारदर्शिता के साथ सदस्यता अभियान एवं संगठन के चुनाव को संपन्न कराया वह अपने आप में काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *