बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रांची का पहला जत्था हुआ रवाना
राँची :- बाबा अमरनाथ का एक जत्था सोमवार कों हुआ रवाना।अमरनाथ यात्रा में श्रद्धांलुओं का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।इन सभी यात्रियों ने यात्रा पर जानें से पहले श्री चैती दुर्गा मंदिर पर दर्शन किए। इस दौरान पुजारी बाबा द्वारा सभी यात्रियों का स्वागत कर सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी गयी।अमरनाथ यात्रा में 11 श्रद्धालुओं जत्था संजय सिंह (लल्लू) के नेतृत्व में राँची रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। राँची रेलवे स्टेशन से होने के बाद 30 जून कों जम्मू पहुँचेगे। 1 जून कों जत्था से पहलगांव के लिए रवाना होगा। 2 जून कों बाबा बर्फ़ानी के दर्शनों के लिए यात्रा सुरु होगी और 3 जून कों बाबा अमरनाथ के दर्शन होंगे। दर्सन के बाद भक्त बालटाल के रास्ते से वापस लौट जायेगे। यात्रा में संजय कुमार सिंह उर्फ़ (लल्लू), भोलू सिंह, विक्की सोनी,कृष्णा साहू, हरीश सिंह, अनिल वर्मा, अर्जुन सिंह, पंकज गुप्ता, मनीष वर्मा उर्फ़ बड़े सचिन सोनी, उमेश कुमार आदी मौजूत थे।

