सांसद ने किया किशोर कुमार महतो को सम्मानित
पतरातू : हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा ग्राम पंचायत कटिया बस्ती f पतरातू के मुखिया किशोर कुमार महतो को शॉल ओड़ाकर कर सम्मानित किया गया। वहीं नवनिर्वाचित मुखिया किशोर कुमार महतो ने बताया कि उन्हें यह सम्मान सांसद के द्वारा देना उन्हें गौरवान्वित करता है। किशोर कुमार महतो की कार्यशैली और भाजपा के युवा नेता होने तथा पार्टी स्तर पर भी उनका काफी अच्छा सहयोग और उनकी कार्यप्रणाली एवं मुखिया बनने के संदर्भ में सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बता दें कि किशोर कुमार महतो एक युवा भाजपा नेता के साथ साथ विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के काफी सक्रिय सदस्यों में एक हैं और वह हमेशा से क्षेत्र के बेरोजगार एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। उनके इन्हीं सब प्रयासों और कार्यों को देखते हुए सब उन्हें बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। इसी का नतीजा है कि किशोर कुमार महतो फिर से मुखिया पद पर काबिज हुए।

