सांसद मद से आरसी मध्य विद्यालय में दो कमरों एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास

खूंटी : खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा एवं जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुण्डू द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को रनिया प्रखंड अंतर्गत सोदे स्थित आर.सी. मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त कमरों एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
यह निर्माण कार्य खूंटी लोकसभा के माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी के सांसद मद से निर्मित होना है।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा एवं जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुण्डू ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर रवि मिश्रा ने कहा कि माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। विद्यालय में दो नए कमरों के निर्माण से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और शौचालय निर्माण से छात्र-छात्राओं को बड़ी सुविधा होगी।
जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुण्डू ने कहा कि सांसद मद से क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सोदे विद्यालय का यह निर्माण कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाएगा।
मौके पर खूंटी धर्मप्रान्त के आर्चविशप विनय कन्डुलना ने इस शुभ कार्य हेतु सांसद महोदय को धन्यवाद कहे और बच्चों को उज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिए।
कार्यक्रम में रनिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जोन कन्डुलना, रनिया प्रखंड सांसद प्रतिनिधि शमसुद्दीन खान , प्रखंड उपाध्यक्ष अजीत मड़की, एवं विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सांसद जी एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *