फैशन पॉइंट का 50 वां संस्करण 2–3 दिसंबर को होटल कैपिटल हिल में
गणादेश,रांची: राजधानी रांची में फैशन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। फैशन पॉइंट का बहुप्रतीक्षित 50 वां संस्करण प्रदर्शनी 2 और 3 दिसंबर को होटल कैपिटल हिल में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है. इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के नामी डिज़ाइनर, ज्वेलरी ब्रांड, होम डेकोर आर्टिस्ट और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रमुख प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं.
फैशन पॉइंट की डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया कि यह 50वां संस्करण रांची के फैशन प्रेमियों के लिए खास अनुभव लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में नवीनतम ट्रेंड, फ्यूज़न स्टाइल, त्योहार एवं वेडिंग सीज़न के लिए खास कलेक्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 50 वां संस्करण शानदार होगा.
उन्होंने कहा, “हम रांची के सभी लोगों को इस प्रदर्शनी में आमंत्रित करते हैं। यह 50वां संस्करण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह मंच शहर के फैशन प्रेमियों को नए डिजाइन और कला से रूबरू होने का अवसर देगा।”
प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण:
प्रीमियम फैशन कलेक्शन
ज्वेलरी और हैंडक्राफ्टेड एक्सेसरीज़
फ़ेस्टिव और वेडिंग स्पेशल कलेक्शन
होम डेकोर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स
विशेष ऑफ़र और एक्सक्लूसिव लॉन्च
फैशन पॉइंट की यह विशेष प्रदर्शनी 2 और 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक कैपिटल हिल्स, रांची में खुली रहेगी।



