झारखंड ‘अकवान’ तूफान का असर, ठंडी हवा ने बढ़ाई कनकनी, आज संथाल में अलर्ट, धान की फसल को नुकसान की आशंका

रांची: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी राँची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है।शनिवार सुबह राँची में आसमान घने बादलों से ढका रहा। ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अगले दो दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।चक्रवाती तूफान अकवान के असर से झारखंड में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा नुकसान तैयार धान की फसल को होने की आशंका है। जिन किसानों ने धान काटकर खेतों में छोड़ दिया था, उनकी फसल बारिश में भीग रही है।‌ वहीं तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी तैयार धान की फसल के गिरने यानी लॉजिंग का खतरा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 नवंबर को भी झारखंड में बादल छाए रहेंगे, राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 23 नवंबर को मौसम साफ़ होने की संभावना है. वहीं, 24 और 25 नवंबर की सुबह राजधानी समेत कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। साथ ही ठंड भी काफी अधिक बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *