ईवीएम हटाओ बैलेट पेपर से चुनाव कराओ की मांग को लेकर लोकहित अधिकार पार्टी ने धरना दिया

रांची: तीसरा मोर्चा के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने सोमवार को राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोड्डा लोकसभा प्रभारी मो. अजहर आलम , प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू एवं रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में लोकहित अधिकार पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता धरना में शामिल हुए।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने कहा कि तीसरा मोर्चा के माध्यम से ईवीएम हटाओ , पेपर से चुनाव कराओ का मांग करते हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोड्डा लोकसभा प्रभारी मो. अजहर आलम ने कहा कि झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिले । इस मांग का समर्थन करते हैं।प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू ने कहा कि निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा को अनिवार्य घोषित करना होगा।
राँची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि परिसीमन आयोग का रिपोर्ट लागू करना होगा ।
धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबिलास साहू , मुकुल नायक , देवपुजन ठाकुर , रेणु देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *