एनकेसी चान्हो की छात्रा कुलसुम परवीन बनीं राज्य टॉपर
चान्हो। एनकेसी नर्सिंग कौशल कॉलेज, चान्हो की छात्रा कुलसुम परवीन ने एएनएम प्रथम वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा में 753 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता से कॉलेज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में कुलसुम दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित क्लाउडनाइन हॉस्पिटल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



