बिहार में किसानों के लिए पोल्ट्री व मत्स्य पालन वरदान!संजय सिंह टाईगर!*बिहार पोल्ट्री एक्वा समिट में उच्च शिक्षा व विधि मंत्री ने दी प्रेरणा!
पटना।बिहार में किसानों के लिए पॉल्ट्री व मत्स्य पालन वरदान है!बिहार पॉल्ट्री एक्वा समिट से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान होगें।उक्त बातें बिहार सरकार के उच्च शिक्षा व विधि मंत्री संजय सिंह टाईगर ने कही।वे बुधवार को पटना ज्ञान भवन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने बिहार पॉल्ट्री एक्वा समिट के माध्यम से बिहार के किसानों में जागरुकता लाने का संदेश दिया।गौरतलब हो कि बुधवार को पटना ज्ञान भवन में कृषिका द्वारा तीन दिवसीय बिहार पोल्ट्री एक्वा समिट में भाग लेने के लिए देश की 60 बड़ी कंपनी अपने स्टॉल के साथ शामिल हुए हैं। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा व विधि मंत्री संजय सिंह टाईगर द्वारा बिहार में सफलता पूर्वक उद्योग लगाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।उक्त समारोह में बीजेपी नेता कौशल विद्यार्थी,बलराम सिंह,राकेश कश्यप व किरण सिंह के अलावा काफी संख्या में उधोगपति मौजूद थे।


