राँची में 459 पुलिसकर्मियों का तबादला

राँची। एसएसपी राकेश रंजन ने जिले में एक ही थाना में कई वर्षों से पदस्थापित 459 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का तबादला कर दिया है। सभी को अलग-अलग थाना, ओपी और प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।जारी राँची जिलादेश संख्या 2637/26 में कहा गया है कि उक्त पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित थाना/ओपी/प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है। सभी को आदेश दिया गया है कि अविलंब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें।वहीं, पारचारी प्रभारी-प्रथम, पुलिस केन्द्र, राँची को भी आदेश का अविलंब अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *