अमूल और मदर डेयरी दूध ₹4 तक महंगा
नयी दिल्ली। अमूल ने दूध की कीमतों में 2 से 4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। अमूल गोल्ड की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 से 4 प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है।



