तोरपा प्रखंड में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण

खूंटी: अंतरराष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस के अवसर पर गुरुवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सौजन्य से भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY) एवं एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी, तोरपा श्रीमती पूजा कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के बीच उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। लाभुकों को उपलब्ध कराए गए उपकरणों से उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित मूल्यांकन शिविर में एडिप योजना के तहत 28 एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 42 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को चिह्नित किया गया था। इसी के आलोक में आज आयोजित वितरण शिविर में पात्र लाभुकों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

शिविर में प्रखंड प्रमुख, तोरपा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों एवं समाज कल्याण विभाग की महिला कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *