कॉस्मोस क्लब के भव्य पूजा पंडाल में दिखेगी लक्ष्मी रमण स्वामी मंदिर की झलक

रांची: आगामी 8 नवंबर को देशभर मे काली पूजा मनाई जाएगी इस बीच राजधानी रांची मे भी तैयारियां जोरों शोरो से की जा रही हैं. बता दे, प्रमुख काली पूजा समितियों मे से एक लालपुर स्थित कॉस्मोस यूथ क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. समिति के संस्थापक सदस्य देवाशीष रॉय ने बताया की माँ काली को समर्पित पूजा पंडाल को कर्नाटक के मैसूर पैलेस परिसर में स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी रमण स्वामी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल को अंतिम रूप देने मे पश्चिम बंगाल से आए कारीगर निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।
कॉस्मोस यूथ क्लब के संस्थापक सदस्य देवाशीष रॉय ने बताया पिछले 45 वर्षों से माँ काली की पूजा अर्चना पारंपरिक ढंग से किया जा रहा है इस वर्ष कॉस्मोस यूथ क्लब द्वारा 46वां काली पूजा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया पूजा को लेकर संस्था के सदस्यों के साथ साथ आमजनमानस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
देवाशीष रॉय ने बताया कि संस्था के द्वारा श्रद्धालुओ के लिए हर वर्ष कुछ खास तैयार किया जाता हैं इस वर्ष भी माँ के दरबार के निर्माण को अनोखा रूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कर्नाटक के मैसूर पैलेस परिसर में स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी रमण स्वामी मंदिर के प्रारूप में बन रही पूजा पंडाल को तैयार करने मे पश्चिम बंगाल से आए लगभग 20 कारीगरों की टीम जुट चुकी हैं आगामी 7 नवंबर तक पूजा पंडाल बनकर तैयार हो जाएगा.
कॉस्मोस यूथ क्लब के अध्यक्ष कौशिक चक्रवर्ती ने बताया कि आगामी 8 नवंबर को मां काली की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा रात्रि 9 जिसके बाद देर रात 1.30 बजे भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. कौशिक चक्रवर्ती का कहना है कि 8 नवंबर को पूजा के बाद श्रद्धालु पूजा पंडाल का अवलोकन और मां का दर्शन करने पहुंचेंगे.
पूजा को सफल बनाने मे मुख्य संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्या, संस्थापक देवाशीष रॉय, प्रेसिडेंट कौशिक चक्रवर्ती, सचिव सिद्धार्थ कुमार, ट्रेज़रर अमित कुमार , मीडिया प्रभारी सौरभ रॉय के साथ साथ जयदेव सिंहा, जीत कुमार बनर्जी, वरीय सदस्य विभूति दत्ता एवम रथिन रॉय और बाकी सदस्य निभा रहे हैं अहम भूमिका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *