07 अक्टूबर बुधवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।*
उपाय :- काला वस्त्र गरीब को दान करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।*
उपाय :- किसी साधु या अपंग व्यक्ति को चारपाई का दान करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।*
उपाय :- मांस, मदिरा व अन्य तामसिक चीजों का त्याग करने से फैमिली लाइफ अच्छी रहती है।
*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।*
उपाय :- पारिवारिक जीवन की खुशियों हेतु दूध, मिश्री, सफेद गुलाब के पुष्प किसी भी धर्म स्थान में चढ़ाएं।सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। अगर आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखें, तो अपने करिअर में तरक़्क़ी की ओर बड़ा क़दम लेंगे। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।
*
उपाय :- उबले हुए मूँग किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।
*
उपाय :- काला नमक, काली मिर्च, अदरक, खजूर, नीम के पत्तों का सेवन करना नौकरी व बिज़नेस के लिए शुभ रहेगा।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।
*
उपाय :- गंगाजल को लगातार 108 दिन घर में छिड़कने से पारिवारिक जीवन की बाधाएं दूर रहेंगी।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।
*
उपाय :- सोने या कांसे के टुकड़े पर गुरु यंत्र खुदवाकर अपने घर में स्थापित कर पूजा करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
*
उपाय :- सफेद धोती काले किनारे वाली किसी साधु-संत को दान में देने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
*
उपाय :- किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।*
उपाय :- तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।
*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।_*

उपाय :- माता या किसी बुजुर्ग महिला से कुछ चावल लेकर सफेद वस्त्र में बांधकर अपने पास रखना नौकरी/बिज़नेस के लिए शुभ है।
🎯आज की वाणी👉

🌹
यदा यदा हि धर्मस्य
ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य
तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
अर्थात् 👉
हे भारत (अर्जुन) , जब-जब धर्म का ह्रास होता है और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं स्वयं को रचता हूँ, अर्थात् अवतार लेता हूँ। साधु-संतों की रक्षा करने के लिए व दुष्टों के विनाश तथा धर्म की स्थापना के लिए मैं युग-युग में प्रकट होता हूँ।
🌹

7 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉

1586 – मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1702 – मार्लबोरो के नेतृत्व में ब्रिटिश और डच सैनिकों पर कब्जा किया।
1714 – नीदरलैंड्स के अल्कमार में बीयर पर टैक्स लगने के कारण लोगो ने दंगा किया।
1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।
1763 – ग्रेट ब्रिटेन के जॉर्ज तृतीय ने 1763 की उद्घोषणा, उत्तरी अमेरिका में उत्तर की भूमि और एलेगेनिज़ के पश्चिम में वाइट निपटान।
1765 – स्टैम्प एक्ट कांग्रेस न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया।
1777 – अमेरिकियों ने ब्रिटिशों को सरतोगा की दूसरी लड़ाई और बेमिस हाइट्स की लड़ाई में हराया।
1780 – अमरीकी मिलिशिया द्वारा ब्रिटिश सेना को किंग्स माउंटेन, दक्षिण कैरोलिना के पास हराया गया।
1840 – विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
1868 – अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
1919 – गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
1942 – अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1949 – पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
1950 – चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
1952 – चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 – सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1992 – रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक औरप विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था।
1997 – सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ।
1997 – भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000 – डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
2000 – जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित हुआ।
2001 – आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004 – जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2011 – लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2019 – सूचनाओं के स्‍वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत भारत को स्विस बैंकों में नागरिकों की जमा रकम के ब्‍यौरे की पहली सूची मिली।
2019 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की सोशलिस्ट पार्टी ने आम चुनावों में आसान जीत हासिल की लेकिन संसद में पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रहे।
2019 – चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों (विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा) को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया।
2019 – भारतीय मूल के सिंगापुर के जज ब्रुनेई के सुप्रीम कोर्ट के ज्यूडिशियल कमिश्‍नर नियुक्त किए गए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्ष्‍ता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर की मंजूरी दे दी।
2021 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 20 लोगों की मौत व 300 से अधिक घायल हुए वहीं म्यांमार में देर रात मोनीवा के पास 5.5 तीव्रता का तथा लेह और लद्दाख में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 – शरणार्थियों के मर्म को छूने वाले उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को साहित्य का साल 2021 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
2022 – लद्दाख में भूस्खलन के बाद हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के 6 जवानों की मौत हुई।
2022 – 2022 का शांति पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बायलियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया।
2022 – दक्षिण कोरिया और अमरीका का संयुक्‍त युद्ध अभ्‍यास अमरीकी विमान वाहक पोत के साथ शुरू हुआ।
2023 – हमास ने इस्राइल 5000 रॉकेट दागे, मेयर समेत पांच की मौत हुई , 100 घायल , इस्राइल की जवाबी कार्रवाई व PM ने बैठक बुलाई।
2023 – बेंगलुरु के अट्टीबेले में पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई।
2023 – एशियन गेम्स में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीते 107 मेडल, 28 गोल्ड व इस गेम्स में भारत का अभियान खत्म हुआ।
2024 – गुजरात में सड़क हादसे में 6 की मौत व 35 जख्म हुए। ड्राइवर रील बना रहा था।
2024 – पश्चिम बंगाल में बीरभूम की कोयला खदान में विस्फोट होने से 7 मजदूरों की मौत व कई घायल हुए।
2024 – पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट में दो चीनी नागरिकों की मौत हुई और आठ लोग घायल हो गए।
2025 – हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक निजी यात्री बस पर भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से करीब 15-16 लोगों की मौत हुई।

7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉

1891 – नरहरि पारिख – स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।
1907 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
1914 – बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका।
1922- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1924 -विजयदेव नाराशं साही प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1943 – अरुण भादुड़ी एक शास्त्रीय गायक थे।
1949 – इंद्रजीत लांबा – भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे।
1952 – व्लादिमीर पुतिन – रूसी राजनीतिज्ञ हैं।
1964 – शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका।
1978 – जहीर खान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1979 – युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड (7 अक्टूबर 1977 का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
7 अक्टूबर को हुए निधन 👉
1708 – सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गयी।
1961 – केदारेश्वर सेन गुप्ता, प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति ।
1971 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
2017 – कुंदन शाह एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक थे।
2019 – अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और मॉडल डायहान कैरोल का निधन।
2020 – पूर्व राज्यपाल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक और हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) रहे अश्विनी कुमार ने खुदकुशी की।
2022 – अरुण बाली – प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
2023 – अफ्रीकी जासूस फ़ीलिस लाटोर (102) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट बल्लेबाज़ ब्रायन हेस्टिंग्स (84) का निधन हुआ।
2024 – निकोलस प्रायर [प्रोब्स्ट], अमेरिकी चरित्र अभिनेता (89) का कैंसर से निधन हुआ।
2025 – हरियाणा कैडर के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार (52) चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए।
7 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉
🌟 गुरु श्री गोविंद सिंह शहीदी दिवस (तारीखानुसार)।
🌟 क्रांतिकारी दुर्गा भाभी (श्रीमती दुर्गा देवी) जयंती।
🌟 के. केलाप्पन पुण्यतिथि।
🌟 चंडीगढ़ स्थापना / उदघाटन दिवस (अक्टूबर 7, 1953)।
🌟 मर्यादित काम के लिए विश्व दिवस (World Day for Decent Work)।
🌟 शांतिपूर्ण संचार का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Peaceful Communication)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जागरूकता दिवस (International Trigeminal Neuralgia Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय स्कूल पैदल यात्रा और साइकिल दिवस (International Walk and Bike to School Day , अक्टूबर का पहला बुधवार)।
🌟 विश्व कपास दिवस (World cotton day)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *