लोन के नाम पर म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाकर ठगी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार
भागलपुर : साइबर थाना के द्वारा साइबर फ्रॉड से संबंधित प्राप्त आवेदन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भोले-भाले कम पढ़े-लिखे लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर झांसा देकर म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाकर उसके जरिए साइबर ठगी पैसे का लेन-देन करने वाले गिरोह के संबध में भागलपुर साइबर थाना को एक आवेदन प्राप्त हुई।
उक्त मामले का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, भागलपुर साइबर थाना के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोन के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले गिरोह के कुल 03 सदस्य को 06 मोबाईल के साथ विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरोह के अन्य सदस्य के गिरफ्तारी हेतु अग्रतर अनुसंधान जारी है।
इस मामले में भागलपुर साइबर थाना कांड सं0-59/25 सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी : मोबाईल-06
गिरफ्तारी :
01.सौरभ कुमार उर्फ गोलू बहुरना, बेलहर, जिला-बांका। वर्तमान पता – ईशांत अप्रार्टमेंट आदमपुर (भागलपुर)
- पियूष कुमार, मधुबन, थाना-बेलहर, जिला-बांका।
- सर्वजीत कुमार, सा सैजर, थाना जिला – बांका।
कनिष्क श्रीवास्तव पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, भागलपुर साइबर थाना के नेतृत्व में गठित SIT की टीम में पुनि राकेश कुमार, भागलपुर साइबर थाना .पुअनि राममोहन कुमार, भागलपुर साइबर थाना, परिपुअनि पुष्पराज, भागलपुर साइबर थाना, परिपुअनि रामकृष्ण, भागलपुर साइबर थाना, सिपाही अमित कु शर्मा, नीतीश कुमार, कमलेश कुमार सुभाष की भूमिका रही।
कुमार, सिपाही-1768 दीपक कु० महतो सिपाही-1027 मो० आसिफ एकबाल सभी भागलपुर साइबर थाना।
- चालक सि0-99 रवि कुमार, सि0-51 ओमप्रकाश साह, भागलपुर साइबर थाना।
07.D.E.O राहुल कुमार एवं आलोक कुमार दोनों साइबर थाना।
प्रोग्रामर रिया सिंह, भागलपुर साइबर थाना।



