मवेशी चोरी व तस्करी के मामले में छह गिरफ्तार

रांची: थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी और तस्करी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मो शाहनवाज उर्फ सन्नी, फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु, अमन कुरैशी, अलताफ कुरैशी, सैफ और शोयेब अहमद शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के चार गोवंशीय पशु, एक एक्सयूवी, बुलेट, बजाज पल्सर व स्कूटी जब्त की है. कुरैशी मोहल्ला, कांटाटोली निवासी इरशाद कुरैशी ने सामलौंग पुराना लोवाड़ीह से मवेशी चोरी कर बूचड़खाना ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एसएसपी के आदेश पर एसपी ग्रामीण के निर्देशन में गठित टीम ने लोअर बाजार पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *