पूर्व सैनिक संघ की त्रैमासिक बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा

रांची : पूर्व सैनिक संघ की बैठक अध्यक्ष कर्नल बी. के. सिंह (रि)की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के संरक्षक, कर्नल बी एन दुबे, सभी पदाधिकारीगण तथा समस्त सदस्यों की मौजूदगी में सभी समसामयिक विषयों पर चर्चा, संघ का समाज के लिए योगदान, वीर नारियों तथा उनके परिवारों के समस्याओं का निराकरण, भावी पीढ़ी के लिए योगदान तथा इस महान देश के लिए हमारा योगदान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और एक विशेष कार्यपद्धति के अपनाने पर जोर डाला गया। दो पूर्व सैनिकों, अनिल शर्मा एवं मुलन कुमार सिंह को संघ का सदस्य बनने पर बधाई दिया गया। बैठक में अध्यक्ष कर्नल बी. के. सिंह जी को झारखंड प्रदेश IT संयोजक बनाए जाने के उपलक्ष्य में संरक्षक कर्नल बी. एन. दुबे जी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुधीर कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, रणविजय सिंह, रणधीर कुमार, मोहन कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, रामचंद्र जी, ए. के. श्रीवास्तव, एस. पी. चौधरी, राजीव कुमार सिंह, नितिन कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, त्रिपुरारी नारायण तथा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *