नाई समाज विकास समिति रांची केंद्रीय कमेटी गठित,राजेंद्र प्रमाणिक अध्यक्ष,दिनेश चन्द्र प्रमाणिक बने उपाध्यक्ष

रांची : नाई समाज विकास समिति रांची की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नामकुम स्थित कलकत्ता बैंक्वेट हॉल में प्रो भूतनाथ प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में केन्द्रीय संरक्षक मंडल के देख-रेख में केन्द्रीय कमिटी का पुनर्गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रमाणिक, टाटीसिलवे को केन्द्रीय अध्यक्ष, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक, हाहाप, नामकुम को महासचिव तथा उमाकांत गौतम, हड़ामलोहर, तमाड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, समाज में एकता एवं भाईचारा कायम रखना, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना, समाज में कुरितियां को दूर करना तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज विकास समिति को एक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय सामाजिक संगठन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। समाज के विकास और सम्मान के लिए संगठन आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम एवं जनहित के कार्य करेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक, महासचिव दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं कोषाध्यक्ष उमाकांत गौतम ने समाज के सभी लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मौके पर संरक्षक मंडल के विरेन्द्र प्रसाद, शिवशंकर हजाम, अमुल्य प्रमाणिक, श्रीहरि प्रमाणिक, ब्रजे किशोर प्रमाणिक, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार प्रमाणिक, पंचानन प्रमाणिक, भगत राम हजाम, धनेश्वर प्रसाद, बिमल प्रमाणिक, पूर्व कोषाध्यक्ष सुबोध प्रमाणिक, गुरूदयाल प्रमाणिक, अरूण कुमार प्रमाणिक, विरेन्द्र प्रमाणिक, सष्टि प्रमाणिक, अजय कुमार प्रमाणिक, हराधन प्रमाणिक, कमला कांत प्रमाणिक, अमरेन्द्र गौतम, दिपक कुमार प्रमाणिक, शशी प्रमाणिक, सुशील प्रमाणिक, प्रमोद ठाकुर, शंकर प्रमाणिक, दिलीप हजाम, संजय प्रमाणिक, रघुनंदन ठाकुर, लालू हजाम, नन्द किशोर प्रमाणिक, प्रकाश प्रमाणिक, ओमप्रकाश प्रमाणिक एवं अन्य समाज के सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *