तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन कार्यक्रम हुआ
दिल्ली : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार को काफी जगह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन कार्यक्रम हुआ है। इसमें स्वयंसेवकों और नेताओं का उत्साह दिखाई दिया। मेदावक्कम में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े सैयद इब्राहिम में भी आरएसएस के पथ संचालन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौरतलब हो कि तमिलनाडु में थलपति विजय की अगुवाई वाली सरकार ने पथ संचालन को अनुमति नहीं दी थी।पुलिस के रूट मार्च के लिए अनुमति नहीं देने पर आरएसएस को हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा था। मद्रास हाईकोर्ट से 128 स्थानों पर पथ संचालन की करने की अनुमति मिली थी। हाईकोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था देने का निर्देश दिया। इसके साथ कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि जब आरएसएस का पथ संचालन जम्मू कश्मीर में हो सकता है तो तमिलनाडु जैसे शांतिपूर्ण राज्य में क्यों नहीं।


