डीसी ने आईटीडीए एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की,दिए निर्देश
खूंटी: उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बुधवार को आईटीडीए एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत संचालित TMMC योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया। वहीं, Tribal Freedom Fighter योजना के अंतर्गत पीसीसी पथ निर्माण एवं जनजातीय चित्रकारी सहित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति के उपरांत प्राक्कलन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त, अड़की स्थित कल्याण अस्पताल में Eye Clinic, Dental Clinic एवं NCD Clinic के संचालन हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीद GeM Portal के माध्यम से निविदा प्रक्रिया के जरिए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खूंटी प्रखंड में वृहद धुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।


