बेंगलुरु में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल होंगी कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 27 अगस्त 2026 को क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।विश्वविद्यालय के Alumni Relations Cell द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विषय “From Education to Impact: Youth, Leadership, Entrepreneurship and Inclusive Growth” है। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, कृषि, नवाचार, युवा नेतृत्व एवं समावेशी विकास जैसे विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं की भूमिका, उद्यमिता, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उभरते अवसरों तथा सार्वजनिक जीवन में युवा नेतृत्व की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा को रोजगार तक सीमित न रखते हुए समाज और देश के विकास में सार्थक योगदान के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *