जेएलआर इंडिया ने झारखंड में खोला पहला एकीकृत 3S सेंटर

रांची : जेएलआर इंडिया ने झारखंड में अपने पहले एकीकृत सेल्स सर्विस एंड स्पेयर पार्ट सेंटर का उद्घाटन किया है। रांची के नेवरी, विकास क्षेत्र स्थित इस अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना प्राइमरओवर कारस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में की गई है। इसका नेतृत्व कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य साहू कर रहे हैं। नई सुविधा के शुरू होने से झारखंड में लक्जरी वाहन ग्राहकों को बिक्री से लेकर सर्विस और स्पेयर पार्ट्स तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
सेंटर में Range Rover, Defender और Discovery की पूरी मॉडल रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही प्रमाणित प्री-ओन्ड वाहनों, ब्रांडेड मर्चेंडाइज और अन्य उत्पादों की भी सुविधा होगी। आधुनिक तकनीक से लैस सर्विस वर्कशॉप में प्रशिक्षित तकनीशियन ग्राहकों को वाहन की सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजारों में रिटेल नेटवर्क का विस्तार भारत में कंपनी की विकास रणनीति का अहम हिस्सा है। रांची को उभरता हुआ लक्जरी बाजार बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली एकीकृत रिटेल सुविधा शुरू करना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
Primerover Cars के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में Range Rover, Defender और Discovery ब्रांड्स को पेश करना गर्व की बात है। नई सुविधा के माध्यम से रांची और आसपास के ग्राहकों को विश्वस्तरीय रिटेल एवं आफ्टर-सेल्स सेवाएं उपलब्ध होंगी।
कंपनी के अनुसार, नए सेंटर के साथ JLR India का वितरण नेटवर्क देश के 25 शहरों में 30 आउटलेट्स तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *