जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन और पति का विवाद का हुआ सुलह
निर्मल महाराज,बोकारो – बोकारो जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ओर पति रमेश कुमार के बीच रह रहे विवाद का लिखित रूप से सुलह कर लिया गया है । बिदित हो कि रमेश कुमार ने सिटी थाना में अपनी पत्नी हेमलता बुन पर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था कि पत्नी ,पत्नी की मां और ड्राइवर ने मारपीट किया साथ ही छिनतई का लिखित आवेदन थाना में दिया था । हालांकि हेमलता ने सारे मामले को निराधार व झूठा बताया था उनका कहना था कि यह हमारा पारिवारिक मामला है जल्द ही सुलह हो जायेगा । इस पारिवारिक मामले को देखते हुए उपविकास आयुक्त ,सिटी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक ,मनरेगा परियोजना पदाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी हेतु दोनों पति पत्नी को बुलाया था जहां पति रमेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार किया कि आपसी झगड़ा में आवेश में आकर थाना में आवेदन दिया था। दोनों पति पत्नी फिर से आपसी तालमेल से रहने की ओर पुनरावृति ना हो इसका लिखित सुलह नामा पति द्वारा थाना में दिया गया साथ ही कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह थाना प्रभारी से किया है ।


