चान्हो-बांध का पानी बहाने के विरोध में छह गांवों के किसान धरने पर बैठे

रांची : चान्हो- बूचा-ओपा सिंचाई परियोजना के बांध का पानी बिना जरूरत बहा दिए जाने का आरोप लगाते हुए छह गांवों के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को बांध के सामने सुबह से शाम तक धरना देकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि अभी खेतों में सिंचाई की जरूरत नहीं थी, बावजूद पानी बहा दिए जाने से जल भंडारण घट गया है और आने वाले समय में फसल की सिंचाई के लिए पानी का संकट हो सकता है।मामले की सूचना पर सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार और जेई नितेश सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की, अधिकारियो नें ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि आगे से ऐसा नहीं होगा, जिसके बाद ग्रामीण लौट गए। किसानों ने कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच, वर्तमान कर्मचारी को हटाकर नए सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की। ग्रामीणों ने दुक्क चौरा के पास टूटी नहर की तत्काल मरम्मत और विभिन्न स्थानों पर आउटलेट पुल बनाने की भी मांग रखी।
ग्रामीणों के अनुसार बूचा-ओपा, बुरहेंगा, गणेशपुर, चिरना, टोडांगा और हनहट गांव के किसान परियोजना पर निर्भर हैं। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण लौटे। आवेदन पर ग्राम प्रधान बिरसा हंसदा, विजय हंसदा, रमेश उरांव, सुरेश उरांव, सुनील उरांव, विशेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *