एलजेन किआ ने किया प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो का अनावरण

बोकारो: एलजेन किआ, बोकारो की ओर से रविवार को प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो का अनावरण धनबाद लोकसभा के सांसद प्रत्याशी कांग्रेस के अनुपमा सिंह ने किया । इस अवसर पर संतोष निराक ने कहा कि किआ सोरेंटो प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में किआ की मजबूत उपस्थिति और भारतीय ग्राहकों को बेहतर मोबिलिटी अनुभव देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एसयूवी में शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अनुपमा सिंह ने कही कि यह गाड़ी ओर गाड़ी से काफी बेहतर है और आरामदायक है ।कंपनी के अनुसार सोरेंटो को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें लेवल-2 एडीएएस समेत कई आधुनिक सुरक्षा फीचर दिए गए हैं।एलजेन किआ ने फेस्टिव सीजन के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की है। लकी विनर ग्राहकों को कपल के साथ विदेश यात्रा का अवसर और अन्य आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
कार्यक्रम में मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, राकेश कुमार, सेल्स मैनेजर अपूर्व चक्रवर्ती सहित सर्विस हेड प्रेमी उपस्थित मौजूद थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *