रथ यात्रा पर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन की पूजा अर्चना
रांची : रथ यात्रा के अवसर पर धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल रमेश बैस और सीएम सीएम हेमंत सोरेन ने पूजा-अर्चना किया. राज्यपाल ने राज्यवासियों के लिए भगवान जगन्नाथ से सुख-समृद्धि मांगी है. भगवान जगन्नाथ से सभी को स्वस्थ, सकुशल और सुखी रखने की कामना की है. साथ ही कहा है कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। भगवान जगन्नाथ आप सभी को स्वस्थ, सकुशल और सुखी रखे, यही कामना करता हूँ।

वहीं बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा था. भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. जगन्नाथपुर मंदिर के पुजारियों के अनुसार, भगवान की रथयात्रा के दिन बारिश होना राज्यभर में अच्छी खेती के लिए शुभ संकेत है. बारिश होने से यह पता चलता है कि राज्य में अच्छी पैदावार होगी. मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी ने बताया कि बारिश आना किसानों के लिए खुशखबरी है.



