महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका

गोड्डा: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा महगामा विधायक दीपिका पांडेय पर अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ रविवार को गोड्डा महिला कांग्रेस ने पुतला फूंका।

साथ ही सांसद पर कार्रवाई की मांग की।
विरोध में गोड्डा महिला कांग्रेस इकाई द्वारा झाड़ू, डालियां, बर्तन, सूप आदि लेकर सड़क पर उतर कर सांसद निशिकांत दुबे का विरोध किया गया। वहीं महगामा विधायक दीपिका पांडेय ने कहा कि भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे लगातार सोशल मीडिया पोस्ट में महिला जनप्रतिनिधी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। हाल के पोस्ट में उन्होंने “वैशाली के नगर वधू” चोर , बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग किया था । इन शब्दों का प्रयोग से लगता है की वे राजनीति दिवालियापन हो गए हैं। राजनीतिक विरोध में अभद्र भाषा का प्रयोग जनप्रतिनिधि के लिए करने को लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। विधायक ने कहा कि एक महिला विधायक पर सांसद ने अभद्र टिपण्णी किया है। इसका पूरे क्षेत्र में विरोध हो रहा है।
विरोध प्रदर्शन में अंजू लता, रेणु देवी, पूजा कुमारी, अनीता एक्का, चंदा देवी, सुनीता एक्का, हीरा मुन्नी एक्का, राधा देवी, सलोमी कुजूर , पार्वती लकड़ा , सविता देवी समेत सैकड़ों महिला उपस्थित थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *