भाजपा विधायकों के हंगामे के साथ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुभारंभ

रांची:पंचम झारखण्ड विधान-सभा के त्रयोदश शीतकालीन सत्र शुक्रवार को प्रारम्भ हो गया। सदन प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथों में बैनर तख्ति लेकर प्रदर्शन करने लगे। तख्तियों में भ्रष्ट कांग्रेस सांसद धीरज साहू को गिरफ्तार करो,500 करोड़ कैशकांड पर सोनिया-राहुल जवाब दो,कैशकांड का सीबीआई से जांच की मांग सहित कई ज्वलंत मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यही नहीं सदन के अंदर भी भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। सत्र के प्रथम दिन शोक प्रकाश के बाद स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सदन की कार्रवाई सोमवार 11बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। प्रदर्शन कर रहेभाजपा विधायकों ने कहा कि आख़िर इतनी बड़ी रकम किसकी है, इसकी जांच होनी चाहिए. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को भ्र्ष्टाचार की जननी बताया. प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी भी की. इस दौरान विधायकों ने कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि झारखंड को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *