झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में आज मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान असानी का असर झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिलने लगा है। बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राज्य के लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *