वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा ने नगर निगम प्रशासक को दिया ज्ञापन

रांची: रांची नगर निगम के वार्ड 26के पार्षद अरुण कुमार झा ने हरमू विद्यानगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम प्रशासक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के मुताबिक वार्ड पार्षद ने कहा कि हरमू से विद्यानगर जोड़ने वाली हरमू नदी के पास नवनिर्मित सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। सड़क को अधिक के ढलान कर दिया गया है। सड़क का ढलान इस तरह से किया गया है कि उपर से गुजरने वाले वाहनों को दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई बार तो इस जगह पर भयानक दुर्घटना हुई है। इसमें कई लोग घायल भी हुए है।सड़क का स्लोप इतना डाउन बना दिया है कि इस बरसात में हमेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क अक्टूबर 2024 के बाद निर्माण की गई है। इस संबंध में बार-ब अभियंत्रण शाखा के आग्रह करने के बाद भी कार्य को सही नहीं किया गया। जबकि इस सड़क के निर्माण कार्य में करोड़ों रुपए खर्च हुई है। इसके बाद भी गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं हुआ है। इस निर्माण का कार्य का जांच कर उचित कार्रवाई किया जाय।
वार्ड पार्षद ने वार्ड क्षेत्र के कई सड़कों पर बारिश होने से जलजमाव की समस्याओं को भी बताया। पानी निकासी के लिए नाले की सफाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *