सात राज्यों में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू

दिल्ली : छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गये हैं। मतगणना 6 नवंबर को होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जाएगा।बिहार में मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्व), हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोडे, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर में मतदान हो रहे हैं।मतगणना में पूरे देश की नजर बिहार और महाराष्‍ट्र के परिणाम पर रहेगी। इन दोनों राज्‍यों में सत्ता परिवर्तन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार और महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है। दोनों ही राज्‍यों में सत्ता परिवर्तन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।बताते चलें कि बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से किनारा कर राजद, कांग्रेस और अन्‍य दलों से हाथ मिलाया है। इसी तरह महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे ने उद्वव ठाकरे को झटका देकर अलग पार्टी बना ली। फिर भाजपा से हाथ मिलाकर सत्ता तक पहुंचे। तीन राज्‍यों में भाजपा की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *