अपडेटः मॉनसून सत्रः स्पीकर ने राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू को दी शुभकामनाएं, कहा देश के लिए गौरव की बात है द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज शुक्रवार से हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। कहा कि द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्रपति बनना देश के लिए गौरव की बात है। इससे देश में महिला सशक्तिकरण, दलित, आदिवासी लोगों के अधिकारों को पूरा करने में बल मिलेगा. इसके अलावा स्पीकर मांडर उपचुनाव में जीत कर सदन पहुंचने वाली कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी ।स्पीकर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए 23 विधानसभा समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां मिनी विधानसभा की तरह की काम करती हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर ये समितियां काम करेंगी।
मॉनसून सत्र के लिए पांच सभापति
स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने मॉनसून सत्र के लिए पांच सभापति के नामों की घोषणा की, जिसमें स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, बिरंची नारायण और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा कार्यमंत्रणा समिति में स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो, सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सीपी सिंह, सुदेश महतो और सरयू राय शामिल हैं. वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेंब्रम, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, सरफराज अहमद, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेनगुप्ता, बिनोद सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *