यूनिटी मार्च यात्रा सरदार बल्लभ भाई पटेल की विरासत को समर्पित यात्रा है:आदित्य साहू
रांची: सरदार पटेल की 150 यूनिटी मार्च पर मंगलवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश के महान सपूत ,राष्ट्रीय एकता के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर सरदार @ 150 यूनिटी मार्च, एक भारत आत्म निर्भर भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह एक राष्ट्र व्यापी जन अभियान है जो सरदार पटेल की अमर विरासत को समर्पित है।
कहा कि यह अभियान सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्म निर्भर भारत के मिशन को जोड़ते हुए जनभागीदारी के साथ राष्ट्रीय अभियान बनाएगी।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ आत्म निर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
श्री साहू ने प्रदेश में चलने वाले अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों में पदयात्रा कार्यक्रम आगामी 31 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 नवंबर तक चलेगा। यह कोई दलीय कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन अभियान है जिसमें हजारों लोग तिरंगा के साथ यात्रा में शामिल होंगे।हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिनों तक प्रत्येक दिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान , सामाजिक कल्याण के कार्य जैसे नशा मुक्ति अभियान,योग स्वास्थ्य शिविर ,युवा संपर्क अभियान,निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिताएं जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कहा कि कार्यक्रमों का सफल संचालन सांसद गण के नेतृत्व में माई भारत, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस जैसे संगठन करेंगे। यात्रा के पड़ाव बिंदुओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
श्री साहू ने राज्य की जनता विशेषकर कर युवा साथियों से पदयात्रा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम देश की युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा देगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा के चार प्रवाह होंगे। जिसे गंगा प्रवाह जो दिल्ली से प्रारंभ होगी,यमुना प्रवाह जो जयपुर से प्रारंभ होगी,नर्मदा प्रवाह जो नागपुर से प्रारंभ होगी और गोदावरी प्रवाह जो मुंबई से प्रारंभ होगी। सभी प्रवाह आनंद में मिलेंगे और फिर सभी यात्राएं केवड़िया जिसे एकता नगर के रूप में जाना जाता है वहां पहुंचेगी जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया गया है,संपन्न होगी।
कहा कि झारखंड के सभी जिलों से भी चयनित 5 ..5 लोग इस राष्ट्रीय यात्रा के शामिल होंगे।
कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक शशांक राज ने किया।



