केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयर शो के सफल आयोजन के लिए रांची प्रशासन को दी बधाई
रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के सभी स्कूल प्रबंधक एवं कॉलेज के प्राचार्य सहित रांची के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी रांची के उपयुक्त को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने रांची की जनता से अपील अपील करते हुए कहा रांची में पहली बार आयोजित एयर शो जो एयर फोर्स के द्वारा आयोजित की जा रही है हैं रक्षा मंत्री श्री सेठ ने कहा भारतीय सेवा के प्रति बच्चे जागरूक हो अपने जीवन का गोल सेट कर सके अपने सेना के शौर्य और पराक्रम को जान सके इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन रांची में किया जा रहा हैl
और यह शो पूरी तरह निशुल्क है इस एयर शो में एयर फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ APSINGH कल रांची आ रहे हैं I
विदित हो कि 19 व 20 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे रांची में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन सूर्य किरण टीम द्वारा किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की यह टीम विमानों के द्वारा कई रोमांचकारी करतब दिखाएगी।
इस दौरान श्री संजय सेठ ने कहा कि सेना के जवानों का शौर्य और कौशल को करीब से देखने का यह ऐतिहासिक, अविस्मरणीय एवं स्वर्णिम अवसर होगा। इसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए वायुसेना अनथक परिश्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में सभी रांचीवासी सादर आमंत्रित हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि देश की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आरंभ से उनका यह प्रयास रहा कि रांची और झारखंड की जनता सेना के शौर्य और कौशल को करीब से देख सके, उसे महसूस कर सके और सेना में सेवा देने के लिए युवाओं की उत्सुकता और बढ़ सके। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने पिछले वर्ष सेना को जानो कार्यक्रम का तीन दिवसीय आयोजन कराया था। यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। रांचीवासी वायु सेवा के शौर्य को करीब से देखेंगे। इससे हमारे क्षेत्र के युवाओं का सेना में जाने का उत्साह और दुगना होगा। रक्षा राज्य मंत्री ने रांचीवासियों से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

