यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियों ने बैंक प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

क्षेत्रीय प्रमुख रांची और धनबाद को 20 मांगों की सूची भी सौंपी गयी

रांची :यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची और धनबाद पर उच्च बैंक प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ पूरे देश में यूनियन बैंक में 70,000 यूनियन बैंक के कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन पूरे 134 क्षेत्रीय कार्यालयों पर किया गया साथ ही केन्द्रीय कार्यालय, मुम्बई पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। रांची अंचल कार्यालय पर दोनों संगठनों के लगभग 150 और 50 साथियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया। क्षेत्रीय प्रमुख रांची  और धनबाद को 20 मांगों की सूची भी सौंपी गयी। धरना प्रदर्शन करने का विशेष कारण यह रहा कि 17-18 सितम्बर को केन्द्रीय कार्यालय मुम्बई में वार्ता करके प्रबंधन मांग मानने से इन्कार कर दिया। साथ ही 19 सितम्बर को केन्द्रीय श्रमायुक्त (ब्स्ब्) नई दिल्ली द्वारा प्रबंधन को निर्देश देने के बावजूद 23 सितम्बर को प्रबंधन द्वारा किसी भी सही मांग को मानने से इन्कार कर देना है। जिसमें से कुछ मुख्य मांगें इस प्रकार हैंः-

1.   बैंक में सभी पदों पर भर्ती शीघ्र करना।

2.   बैंक के पूंजी को अनावश्यक रूप में खर्च करने पर रोक लगे।

3.   अनुकम्पा के आधार पर नौकरी शीघ्र प्रदान करना।

4.   बैंक में आउटसोर्सिंग से कार्य करवाना बंद हो।

5.   बैंक में अप्रेन्टिस की भर्ती बंद हो।

6.   उप श्रमायुक्त मुम्बई में 12 मार्च 2020 को हुए समझौते के अनुसार सबस्टाफ की भर्ती शीघ्र करना।

7.   यूनियन के पदाधिकारियों पर अनावश्यक रूप से कारवाई पर रोक लगाना और अल्पसंख्यक यूनियन को बढ़ावा देना बंद करना।

8.   बैंक में समझौते के अनुसार नियमानुसार समय से कार्य करना।

9.   केन्द्रीय श्रमायुक्त के निर्देश का पालन हो।

10.  बैंक के अधिकारियों का मानसिक प्रताड़ना बंद हो।

     प्रदर्शन में झारखण्ड प्रदेश बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन  के पदाधिकारी और रांची जिले के महामंत्री कॉ0 अमन सिबरीवाल जी भाग लिए और प्रदर्शन को संबोधित किए। महिला कन्वेनर अधिकारी संगठन की कॉ0 अनु कुमारी ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला साथियों ने भाग लिया। प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं साथियों का महामंत्रियों द्वारा आभार प्रकट किया गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अधिकारी वर्ग के महामंत्री कॉ0 ज्योत्स्नेश्वर पांडेय और कर्मचारी वर्ग के महामंत्री कॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *