चतरा में डॉ मुर्तजा के नेतृत्व में जोर पकड़ता रहा है राजद की सदस्यता अभियान
चतरा में राजद की सदस्यता अभियान दिन प्रतिदिन जोर पकड़ता नजर आ रहा है ।लोग काफी संख्या में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नीति सिंद्धांत और विचारों से प्रभावित होकर राजद की सदस्यता ग्रहण कर धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की धारा और तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत कर रहे हैं। राजद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार चतरा जिले में 60,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजद के वरिष्ठ नेता डॉ मुर्तजा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव पूरे जुनून के साथ राजद की मजबूती के लिए म्यूरहण्ड,और इटखोरी प्रखंड के दौरा कर 2022 से 2025 का सदस्यता अभियान को निर्धारित समय अनुसार सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किए, साथ ही बड़ी संख्या में लोगो ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया है।मौके पर प्रदेश सचिव इंद्रदेव ठाकुर,सतीश कुमार कुशवाहा,बिजय यादव, अख्तर अंसारी ,शंकर साव, प्रियंका वर्मा, श्रवण चौरसिया,दिलीप सर्मा,रामप्रवेश भुइँया,सहित दर्जनों राजद नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।_

