पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल
चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार सर्च अभियान के दौरान मिल रही सफलता के बीच नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर नक्सलियों की हरकत से सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान उठाना पड़ा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र में सारंडा जंगल के बीहड़ दीघा के पास हिंदू कुली आईडी विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल हो गए हैं। इस घटना की झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुष्टि की है।घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार को दिन के करीब 10:40 बजे जवान एलआरपी करने जा रहे थे। इसी दौरान आईडी की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना के बाद दोनों जवानों को सारंडा जंगल से निकलकर एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया जा रहा था। हालांकि इसकी अबतक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



