मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

खूंटी: पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए बुधवार को सभी मतदान कर्मियों के लिए सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिला स्तरीय प्रशिक्षण दो पालियों में लोयला इंटर काॅलेज एवं लोयला उच्च विद्यालय में दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में रनियां एवं कर्रा प्रखण्ड ज मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को मतदान की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मतदान कर्मियों को मतदान हेतु सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतदान के बाद मतपेटिकाओं सहित अन्य कागजातों को स्ट्रांग रुम में जमा कराने की प्रकिया से विस्तार से जानकारी दी गई। मतदान कर्मियों को मतपेटिकाओं को सील करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मौके पर उन्हें विधिक एवं अविधिक, तृतीय एवं चतुर्थ पैकेटों, विविध प्रपत्रों का संधारण, आदि का विस्तार से जानकारी दी गई।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत चारों पदों एवं चारों पदों के मतपत्र के रंगों से सम्बंधित जानकारी पी.पी.टी के माध्यम से दी गयी। मौके पर बताया गया कि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए परिशिष्ट- III मतपत्र का रंग(सफेद), ग्राम पंचायत मुखिया के लिए परिशिष्ट-IV मतपत्र का रंग हल्का गुलाबी, पंचायत समिति सदस्य के लिए परिशिष्ट- V मतपत्र का रंग हल्का हरा।
जिला परिषद सदस्य के लिए परिशिष्ट-VI मतपत्र का रंग हल्का पीला। मतपत्र के उपयोग, जैसे-जारी करना, मोड़ने एवं धार पैदा करने से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त स्टेच्यूटरी, नन-स्टेच्यूटरी एवं अन्य पैकेट के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी को अपने स्तर से सभी कर्तव्यों का जिम्मेदारी से पालन करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर टेनर प्रदीप ओझा, विष्णुनंद तिवारी, अशोक कुमार नवीन, नीरज कुमार पाठक की देखरेख में अन्य मास्टर टेनरों ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *