चतरा में 2 किलो अफीम और 92 हजार रुपए के साथ तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार

चतरा : पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस में एक बार फिर अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके पास से 2 किलोग्राम अफीम भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 2 किलो अफीम के अलावे 92 हजार रुपए नकद, एक सफेद रंग का महिन्द्रा XUV300 JH13J-2604, एक मापतौल का डिजीटल मशीन और एक स्मार्ट मोबाइल फोन जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटा में दो व्यक्ति एक सफेद रंग महिन्द्रा XUV300 JH13J-2604 से अवैध अफीम का कारोबार कर रहें है। जिसके आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक वसीम रजा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा ग्राम ऊंटा में निकु कुमार दांगी पिता जगदीश दांगी के घर के पास खडे सफेद रंग महिन्द्रा XUV300 JH13J-2604 का विधिवत तलासी ली। गाडी से एक किलोग्राम अवैध अर्धगिला अफीम एवं गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही पर निकु कुमार के घर से एक किलोग्राम अवैध अफीम कुल दो किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। जिसके बाद अफीम की खरीद के संबंध में गिरफ्तार व्यक्तियों से पुछ-ताछ करते हुए ग्राम दारियातु से एक अन्य व्यक्ति को भी अफीम को बेचे गए पैसे 92 हजार रूपए के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड सं0-400/23 दिनांक 04.12.23 धारा 18/22/27/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत माउदर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अफीम तस्करों में नीकु कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व.जगदीश दांगी, ग्राम उटा, थाना सदर चतरा, रोहीत कुमार उम्र 19 वर्ष पिता उमेश कुमार दांगी ग्राम उटा थाना सदर चतरा और कुलेश्वार दांगी उम्र 25 पिता केदार दागी ग्राम दारीयातु थाना सदर जिला चतरा का नाम शामिल है। छापामारी अभियान में पुलिस उपाधिक्षक (प्रशिक्षु) वसीम रजा, पुनि सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुअनि नईम अंसारी, सअनि निर्मल कुमार सिंह, सअनि अरुणदत शर्मा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *