27 को खूंटी से हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं का रांची में होगा महा जुटान,भाजपा के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

खूंटी: पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे प्रदेश में न्याय यात्रा और उपवास का कार्यक्रम चला रहा रहा है।भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोशित झामुमो कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा के षड्यंत्रों का उद्भेदन कर रहे हैं। इसी क्रम में 27 फरवरी को जिले के हजारों झामुमो कार्यकर्ता राजधानी रांची कूच करेंगे। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला झामुमो अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक साजिश के तहत हमारे नेता पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया है। उन्हें केंद्रीय एजेंसी ईडी के द्वारा प्रताड़ित किया गया। अमानवीय यातनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि हमारे नेता निर्दोष हैं और न्यायालय से बेदाग होकर निकलेंगे।
उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को खूंटी से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता राजधानी रांची के लिए रवाना होंगे। मोरहाबादी मैदान में झामुमो के कार्यक्रम में शामिल होंगे और भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को पूरा विश्वास है कि हमारे नेता हेमंत सोरेन को 27फरवरी को न्यायालय से बेल मिलेगा।
इस महा जुटान कार्यक्रम में स्नेहलता कांडूलना,राहुल केशरी,मकसूद अंसारी,सुशील पाहन,डॉक्टर हेमंत टोपनो,सनिका बोदरा, विक्सन पूर्ति,शंकर मुंडा,महेंद्र मुंडा,फिरोज,रोबिन टोपनो,वीरेन कांडूलना, नेली डंगा सहित हजारों झामुमो कार्यकर्ता रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *