बिचना नदी पर डायवर्सन का काम शुरू हुआ नहीं,राजनीति एवं श्रेय लेने की होड लगी हुई है : दिलीप मिश्रा

पथ निर्माण विभाग को लिखा पत्र,  बिचना नदी पर डायवर्सन का कार्य जल्द शुरू करने की मांग की

खूंटी : लगातार हो रही भारी बारिश से जिले बिचना नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। इससे यातायात बाधित है। किसी भी तरह का गाड़ियां का परिचालन नहीं हो रहा है। पुल के धसने से 20 दिन बीते चुका है। लेकिन  अबतक डायवर्सन निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने से आम जनों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूर्व झविमो जिला अध्यक्ष सह पॉलिटिकाल नेता दिलीप मिश्रा ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिख कर जल्द से जल्द डायवर्सन निर्माण करवाने की मांग किया है।

ज्ञापन के मुताबिक दिलीप मिश्रा ने कहा है कि खूंटी- सिमडेगा एनएच-23 पथ बनाई नदी पर बना पुल के ध्वस्त हो जाने के बाद आज तक डायवर्सन का काम शुरू नहीं किया गया है। यहां के जनप्रतिनिधियों में सिर्फ राजनीति करने एवं श्रेय लेने की होड लागि हुई है।

उन्होंने सचिव को जांच की मांग किया है। साथ ही अविलंब डायवर्सन का कार्य शुरू करने की मांग किया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले खूंटी पथ निर्माण विभाग द्वारा डायवर्सन का निर्माण हेतु 2.5 करोड़ का प्रावधान स्वीकृति हेतु भेजा गया था। जिसपर विभाग के संशोधन कर डेढ़ करोड़ पर सहमति दी गई जो समझ से परे है।   डायवर्सन निर्माण का कार्य शुरु  होने से लोगों में आशा की किरण जागेगी। साथ ही छात्र-छात्राओं,किसान, महिला-पुरुषों को आवागमन करने में सहूलियत होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *