रांची सखी मंडल की महिलाओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध कर मदद का लिया संकल्प

रांची: राजधानी रांची के चेंबर ऑफ कॉमर्स में रांची सखी मंडल की महिलाओं ने एक दूसरे को राखी बांधकर एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया। सभी महिलाओं ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर कुमार मंत्री को रक्षा सूत्र बांधी और आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री सीमा राय ने किया। मौके पर सीमा राय ने कहा कि हर साल रक्षा बंधन के पूर्व हम सभी सखी मंडल की महिलाएं एकत्रित होती हैं और एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधते हैं। साथ ही गीत संगीत और पार्टी होती है।
उन्होंने कहा कि आज तक रक्षा बंधन पर बहने अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बंधती हैं और रक्षा का भरोसा देते हैं। लेकिन अब हम सभी बहनें एक दूसरे को हर साल रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र बांध कर मदद करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *