एक फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने की संभावना,मौसम विभाग ने दिए संकेत

रांची:झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच फिलहाल सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। एक फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने की संभावना जतायी गयी है।मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमान जताया है कि30 व 31 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है।
झारखंड का मौसम आज शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 27 व 28 जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *