राज्य सरकार ने 83 फीसदी किया खर्च, 17 फीसदी राशि सरेंडर

रांची। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के संशोधित बजट में 83 फीसदी राशि खर्च की है। इस हिसाब से 17 फीसदी राशि सरेंडर होगी। 89,207.89 करोड़ के सापेक्ष 31 मार्च तक करीब 74,213.24 करोड़ व्यय करने में कामयाब रही। हालांकि इसमें पीएल और अन्य एकाउंट में स्थानांतरित की गई राशि भी शामिल है। वहीं राजस्व प्राप्तियां 77605.79 करोड़ रही। बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 87297.11 करोड़ के बजट में 60502 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 86027.59 करोड़ के बजट आकार में से 62211.32 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके थे। बीतें वर्षों की तुलना में सरेंडर राशि का प्रतिशत इस वर्ष कम है। वाणिज्यकर विभाग ने 19730.47 करोड़ का राजस्व संग्रह किया है। यह पिछले साल की समान अवधि से करीब 3600 करोड़ अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *