राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा और अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद रांची पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद अलबर्ट एक्का चौक पर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपति उसके बाद राजभवन रवाना हो गई।


शाम करीब 4:45 में राष्ट्रपति झारखंड हाईकोर्ट का नव निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी।
उधर राष्ट्रपति की सुरक्षा में सभी चौक चौराहे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *