प्रियंका गांधी के चुनावी सभा के बाद रांची की फिजा बदली…

रांची: रांची लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले राजधानी रांची के नामकुम स्थित हाई टेंशन मैदान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी सभा के बाद रांची लोकसभा की फिजा बदल गई है। या यूं कहे तो कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत अब आसान लगने लगी है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ की राह आसान नहीं लग रहा है। प्रियंका गांधी के भाषण को सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी थी की पूरा पंडाल लोगों से खचाखच था,पैर रखने की जगह नहीं थी। अचानक बारिश के बाद भी लोग प्रियंका गांधी के भाषण को सुनने बैठे रहे। चुनावी सभा में महिलाओं की संख्या काफी थी। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान को बदलना चाहती है।आप लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। यह देश आपका है। कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र को आंच आने नहीं देगी। रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को विजय बनाइए। प्रियंका गांधी ने इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और यहां की आदिवासी मूलवासी महिलाओं के साथ के लिए पारंपरिक नृत्य की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *